फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पठानकोट से चरस लाकर महानगर में सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

पठानकोट से चरस लाकर महानगर में सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2017 10:15 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट से चरस लाकर महानगर में सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
साढ़े पांच किलो चरस समेत तस्कर काबू
विज्ञापन

पठानकोट से चरस लाकर लुधियाना में करता था सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
थाना जमालपुर की पुलिस ने एक तस्कर को साढ़े पांच किलो चरस समेत गिरफ्तार किया है। हैबोवाल कलां स्थित सिल्वर सिटी के रहने वाले नितिन पाहवा उर्फ बंटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को अदालत से आरोपी का एक दिन का रिमांड हासिल किया है। एडीसी पी 4 राजवीर सिंह ने कहा कि पुलिस टीम भामियां रोड स्थित डीपी कॉलोनी के पास गश्त पर थी। इस दौरान आरोपी अपनी बाइक पर जा रहा था। पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली। उसके बैग से चरस बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह पठानकोट से सस्ते में चरस लाकर महंगे दाम पर महानगर में लोगों को सप्लाई करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहा है। आरोपी के खिलाफ पहले भी हिमाचल प्रदेश के नंगल थाने में नशा तस्करी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed