फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सड़क हादसे में राजिंदरा मेडिकल कालेज पटियाला के दो छात्रों की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में राजिंदरा मेडिकल कालेज पटियाला के दो छात्रों की दर्दनाक मौत

Fri, 18 Aug 2017 09:59 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में राजिंदरा मेडिकल कालेज पटियाला के दो छात्रों की दर्दनाक मौत
सड़क हादसे में दो मेडिकल छात्रों की मौत
विज्ञापन

सुबह तीन बजे भवानीगढ़ में हादसा, ट्रक के पीछे जा घुसी कार
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
भवानीगढ़ में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में राजिंदरा मेडिकल कॉलेज के दो विद्यार्थियों की मौत हो गई। दोनों छात्र इंडिका में सवार थे।
अलसुबह तीन बजे संगरूर जा रही तेज रफ्तार इंडिका आगे जा रहे रेत से भरे ट्रक के पीछे जा घुसी। इससे कार सवार गुरदासपुर के गांव राजेके वासी शरणप्रीत सिंह (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में घायल हुए उसके साथी महकदीप सिंह (27) निवासी गांव रोमाणा चक्क जिला अमृतसर ने पटियाला अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से ट्रक के नीचे जा घुसी थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने कार सवारों को मुश्किल से बाहर निकाला।

थाना भवानीगढ़ के एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक दोनों नौजवान राजिंदरा मेडिकल कॉलेज के छात्र थे। पुलिस ने ट्रक चालक सतवीर सिंह निवासी ख्याला खुर्द मानसा के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोटो:18एसएनजीपी01 संगरूर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed