{"_id":"5cd5aba1bdec2207436383d7","slug":"81557506977-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे का काम नहीं चला तो झारखंड से अफीम मंगवा करने लगा सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ईंट भट्ठे का काम नहीं चला तो झारखंड से अफीम मंगवा करने लगा सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। ईंट भट्ठे का काम नहीं चला तो एक व्यक्ति ने ऑटो चला कर घर का गुजारा करने की कोशिश की। बाद में आरोपी झारखंड से अफीम मंगवा कर महानगर में सप्लाई करने लगा। एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने आरोपी को अरोड़ा पैलेस के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। थाना डिविजन छह में गुरु अंगद देव कालोनी निवासी जरनैल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात सब इंस्पेक्टर कश्मीरा सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने अरोड़ा पैलेस के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहा था। पुलिस पार्टी को देख आरोपी घबरा गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर शक के बिनाह पर आरोपी को काबू किया तो तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ईंटो वाले चौक में आरोपी का ईंट भट्ठे का काम था, लेकिन काम नहीं चला तो उसने बेच कर ऑटो चालाना शुरु कर दिया, लेकिन उसमें भी ज्यादा कमाई नहीं हुई तो उसने झारखंड से अफीम मंगवा कर सप्लाई शुरु कर दी। आरोपी झारखंड में बैठे तस्कर के खाते में पैसे डाल देता था और उसी तस्कर का व्यक्ति उसे अलग अलग जगहों पर अफीम पकड़ा कर चला जाता था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।