फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पत्नी से रंजिश निकालने के लिए बुटिक संचालिका को फोन पर भेजे अश्लील संदेश

पत्नी से रंजिश निकालने के लिए बुटिक संचालिका को फोन पर भेजे अश्लील संदेश

Mon, 10 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से रंजिश निकालने के लिए बुटिक संचालिका को फोन पर भेजे अश्लील संदेश
बुटीक संचालिका को भेजे अश्लील संदेश
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
पूर्व पत्नी के बुटीक पर जाने से खफा था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। तलाकशुदा पत्नी से रंजिश निकालने के लिए एक व्यक्ति ने बुटीक संचालिका को उसके फोन पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। काफी समय तक आरोपी ने उसे फोन पर अश्लील मैसेज भेजे और धमकियां दी। बुटीक संचालिका की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने करनैल सिंह नगर निवासी रणदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता का इलाके में ही बुटीक है और पास ही में घर भी है। वह अपनी बेटी के साथ वहीं रहती है। आरोपी रणदीप सिंह का अपनी पत्नी के साथ विवाद के बाद तलाक हो गया था। आरोपी रणदीप की पत्नी पीड़ित बुटीक संचालिका के पास कपड़े सिलवाने के लिए जाती थी। इससे आरोपी को बुटीक संचालिका से रंजिश मामले लगा। उसने अपनी पत्नी के साथ रंजिश निकालने के लिए बुटीक संचालिका को फोन पर अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए। जब पीड़िता ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उसे धमकियां देनी शुरु कर दी और अश्लील मैसेज भेजने जारी रखे। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed