फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   विवाद के चलते ससुराल में घुस पत्नी और साले पर तानी पिस्तौल

विवाद के चलते ससुराल में घुस पत्नी और साले पर तानी पिस्तौल

Sun, 14 Jan 2018 10:18 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
विवाद के चलते ससुराल में घुस पत्नी और साले पर तानी पिस्तौल
ससुराल में पत्नी और साले पर तानी पिस्तौल
विज्ञापन

फायर न होने पर तेजधार हथियार किया हमला, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पत्नी से चल रहे विवाद को लेकर जमालपुर इलाके में रहने वाला एक व्यक्ति लोहड़ी वाले दिन सुबह अपने ससुराल में पिस्तौल लेकर घुस गया। आरोपी ने ससुराल वालों पर पिस्तौल तान दी। जब दो बार ट्रेगर दबाने पर गोली नहीं चली तो आरोपी ने तेजधार हथियार से ससुराल वालों पर हमला करने की कोशिश की। जब सब लोग बच गए तो आरोपी फरार हो गया।
सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुुलिस ने भगवान दास कालोनी निवासी कुलजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उसके जीजा मनमोहन सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को देर शाम दाना मंडी के पास से गिरफ्तार कर पिस्तौल और तेजधार हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में कुलजीत सिंह ने बताया उसकी बहन की शादी मनमोहन सिंह से वर्ष 1994 में हुई थी। करीब चार साल पहले मनमोहन सिंह ने नशा करना शुरू कर दिया। इससे रोजाना घर में क्लेश रहता था। कई बार आरोपी ने उसकी बहन के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। कई बार दोनों परिवारों के बीच समझौते भी हुए। कुछ दिन बाद आरोपी फिर से उनकी बहन से मारपीट करता। इस पर वह बहन को अपने घर ले आया। करीब एक वर्ष से अदालत में उनका तलाक का केस चल रहा है। लोहड़ी वाले दिन वह घर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और पिस्तौल निकाल कर उन पर तान दी। आरोपी ने दो बार ट्रेगर दबाया। फायर न होने पर कारण वह बच गए। जब गोली नहीं चली तो आरोपी ने तेजधार हथियार सेा हमला किया, लेकिन वह सब लोग फिर बच गए। इस पर आरोपी फरार हो गया। एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कु्मार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद पिस्तौल नाजायज है। आरोपी पिस्तौल कहां से लाया अभी कुछ पता नहीं चला है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed