फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दुराचार पीड़िता ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

दुराचार पीड़िता ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Fri, 14 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
दुराचार पीड़िता ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार
दुराचार पीड़िता ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार
विज्ञापन

मामले में नई एसआईटी का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
एक दुराचार पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस पर उन्होंने मामले में नई एसआईटी बना दी है। इससे पहले मामले में डीजीपी सुरेश अरोड़ा के आदेशों पर एसआईटी बनाई गई थी। जांच अधिकारी फौजी राम को उक्त मामले की सच्चाई सामने लाने के आदेश दिए थे। वहीं उन्होंने यह कहते एसआईटी के आदेश मानने से इंकार कर दिया कि वे अपने अधिकारियों के खिलाफ नहीं जा सकते।
अब बठिंडा के एसएसपी नवीन सिंगला के पास फिर से शिकायत की तो एसएसपी ने फिर से एसआईटी बना दी। पीड़िता ने बताया कि 2013 में उत्तर प्रदेश निवासी अमित कुमार कमल उसे शादी का झांसा देकर यहां ले आया। युवती ने आरोप लगाया कि अमित ने उससे तीन साल तक संबंध बनाए, बाद में शादी करने के लिए कहा तो मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने इस संबंधी तत्कालीन एसएसपी स्वपन शर्मा के पास शिकायत की। इस पर पुलिस ने 30 जूून 2016 को आरोपी अमित कुमार कमल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि तत्कालीन एसपी ऑपरेशन गुरमीत सिंह ने बिना किसी ठोस तथ्य के उक्त मामले को धारा 498 ए में तब्दील कर दिया। इस बारे में उसने तत्कालीन एसएसपी और एसपी के खिलाफ डीजीपी पंजाब को शिकायत देकर इंसाफ की मांग की थी। डीजीपी ने एसआईटी का गठन कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई फौजी राम ने एसआईटी के आदेश मानने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उक्त संबंधी जब उसने बठिंडा के मौजूद एसएसपी नवीन सिंगला को शिकायत सौंपी तो उन्होंने एक और एसआईटी बना दी। पूर्व जांच अधिकारी फौजी राम का कहना था कि वह अपने अधिकारियों के खिलाफ नहीं जा सकते थे। एसएसपी नवीन सिंगला ने कहा कि उक्त मामले में एसआईटी बना दी गई है, जिसकी तरफ से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed