{"_id":"596656344f1c1b6e348b460b","slug":"81499878964-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"--मोबाइल शॉप में चोरी, फुटेज से पहचाने गए चोर--","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
--मोबाइल शॉप में चोरी, फुटेज से पहचाने गए चोर--
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल शॉप में चोरी, फुटेज से पहचाने गए
दुकान के बाहर जूस की रेहड़ी लगाने वाले के बेटे ने की थी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
चोर गिरोह के सदस्यों ने फिरोजपुर रोड स्थित एसआर टेलीकॉम के नाम से दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी शॉप के बाहर जूस की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति का बेटा ही था। उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया था। थाना सदर की पुलिस ने आरोपी सूरज और उसके दोस्त गणेश व बुल्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार है।
न्यू अमन नगर के रहने वाले नरेश कुमार ने बताया कि ग्लोबल अस्पताल के पास उसकी एसआर टेलीकॉम के नाम से मोबाइल शॉप है। बीती 7 जुलाई को वह दुकान बंद कर चला गया था। जब अगली सुबह दुकान पर पहुंचा, तो शटर के लॉक टूटे मिले। दुकान से 19 नए मोबाइल और एक लैपटॉप गया था। सूचना के बाद थाना सदर की पुलिस जांच के लिए पहुंची।
नरेश का कहना है कि जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की तो उसमें तीन युवक नजर आए। एक युवक उसकी दुकान के बाहर जूस की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति का बेटा सूरज था। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के घर रेड की। आरोपी घर से फरार था। पुलिस ने फुटेज सूरज के पिता को दिखाई। उसके पिता ने बताया कि दोनों बेटे सूरज के दोस्त गणेश व बुल्ला है। जांच अधिकारी गुरदियाल सिंह न बताया तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं। तलाश की जा रही है।