फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   वर वाहता की हत्या का मामला

विवाहिता की मौत पर बठिंडा-मानसा हाईवे जाम

Sat, 10 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
वर वाहता की हत्या का मामला
गांव जंडावाला में पेट्रोल छिड़ककर जलाई गई विवाहिता सुखप्रीत कौर ने डीएमसी लुधियाना में दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतका के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू एकता (सिद्धूपुर) और भाकियू (डकौंदा) के साथ मिलकर सिविल अस्पताल के सामने बठिंडा मानसा नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन करीब पांच घंटे चलता रहा। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 24 घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद धरना हटाया गया। किसान संगठनों और परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वह मृतका का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। डीएमसी से मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा लाया गया है। सुबह 10 बजे से लगा धरना करीब तीन बजे पुलिस के आश्वासन पर उठाया गया।
विज्ञापन


मृतका सुखप्रीत कौर के दादा वेदांत सिंह निवासी कोटशमीर ने बताया कि सुखप्रीत की शादी 11 वर्ष पहले सतनाम सिंह निवासी जंडावाला के साथ हुई थी। इस पर उन्होंने 25 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद सुखप्रीत का एक बेटा हुआ। इस दौरान सुखप्रीत कौर का पति सतनाम सिंह बीमार हो गया। उसके उपचार पर भी उन्होंने लाखों रुपये खर्च किए लेकिन सुखप्रीत के पति सतनाम सिंह, ससुर रेशम सिंह, सास मनजीत कौर और ननद संदीप कौर ने उसे मायके से और पैसा लेकर आने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 31 मई को इसी बात पर सुखप्रीत कौर और उसके ससुरालियों में झगड़ा हुआ जिसके बाद उसके ससुरालियों ने उसे आग के हवाले कर दिया। उसे सिविल अस्पताल पहुुंचाया गया लेकिन 90 फीसदी जलने के कारण उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। वहां पर आठ दिन बाद सुखप्रीत कौर ने दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार थाना नहियांवाला पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया गया जहां पर पीड़ित परिवार के समर्थन में भाकियू एकता (सिद्धूपुर) और भाकियू (डकौंदा) ने परिजनों से मिलकर सिविल अस्पताल के सामने धरना देकर चक्का जाम कर दिया। इस अवसर पर किसानों और मृतका के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर 24 घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना हटाया गया। किसान संगठनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed