{"_id":"5ca38940bdec2213f754f91d","slug":"71554221376-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक गया था रिश्तेदारों के घर, चोरों ने ताले तोड़ की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालिक गया था रिश्तेदारों के घर, चोरों ने ताले तोड़ की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हैबोवाल कलां के करतार एवेन्यू में रहने वाला एक व्यक्ति अपने रिश्तेदारों के घर चला गया। वह जाते हुए परिवार को भी साथ ले गया। पीछे से चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर से स्कूटी और 20 हजार की नकदी के साथ-साथ एलईडी भी चोरी कर ली। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोसियों ने ताले टूटे देखे। उन्होंने घर मालिक अंकुश पुरी को इस बारे में बताया। इसके बाद सूचना मिलने पर थाना हैबोवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अंकुश की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अंकुश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ रिश्तेदारों के घर गया था। जाते हुए उसने घर को ताला लगा दिया। पीछे से चोरों ने घर के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। अगले दिन सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे तो उन्हें सूचना दी। इसके बाद वह घर पहुंचा और पुलिस को बताया। जांच अधिकारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। अभी तक तो कुछ मिला नहीं है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।