{"_id":"5c72c84ebdec227398366089","slug":"71551026254-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाई की दुकान में घुसे लुटेरे, महिला की गर्दन पर हथियार रख लूटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवाई की दुकान में घुसे लुटेरे, महिला की गर्दन पर हथियार रख लूटी चेन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने गांव जस्सियां में दवाओं की दुकान में घुसकर दवा लेने के बहाने महिला की गर्दन पर हथियार रखकर उससे सोने के जेवर लूट लिए। जब तक महिला कुछ कर पाती आरोपी फरार हो गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना हैबोेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव जस्सियां की रहने वाली सुरजीत कौर ने बताया कि घर के बाहर ही उसकी दवाओं की दुकान है। शनिवार दोपहर को वह दुकान पर बैठी हुई थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्होंने आते ही दवाई की मांग की। युवकों को मना करने के बाद महिला वापस मुड़ी तो एक युवक दुकान के अंदर ही घुस गया। उसने उसे गर्दन से पकड़कर नीचे की तरफ धक्का दिया और वह नीचे गिर गई। इसके बाद युवक ने उसकी गर्दन से चेन झपट ली। युवक बाहर पहले से बाइक स्टार्ट कर खड़े युवक के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। महिला चिल्लाई लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। उधर, जांच अधिकारी हरमेश लाल का कहना है कि वारदात स्थल के आसपास कोई भी सीसीटीवी नहीं है।