फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जेल में मोबाइल के जरिए चलाता था नशा तस्करी का धंधा

जेल में मोबाइल के जरिए चलाता था नशा तस्करी का धंधा

Mon, 28 Jan 2019 10:30 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
जेल में मोबाइल के जरिए चलाता था नशा तस्करी का धंधा
क्रासर
विज्ञापन

नशा तस्करी के मामले में नामजद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
हत्या के आरोप में जेल में बंद है आरोपी, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जेल में मोबाइल के जरिए नशा तस्करी का धंधा और अपना पूरा नेटवर्क चलाने वाले आरोपी गिल कालोनी निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू को एसटीएफ की टीम जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पुलिस आरोपी को नशा तस्करी के मामले में नामजद करने के बाद ही लाई है। पुलिस ने दीपक के साथी विकास कुमार को पहले से ही गिरफ्तार किया है। उसी की निशानदेही पर आरोपी दीपक को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। एसटीएफ की टीम ने जेल विभाग की मदद से आरोपी के कब्जे से फोन भी बरामद कर लिया है।

एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कुछ दिन पहले आरोपी विकास कुमार को लोहारा से गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से 270 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह दीपक के कहने पर नशा तस्करी का धंधा करता है और उसके फोन आने के बाद ही किस व्यक्ति से नशा लाना है और किसे सप्लाई करना है बताता था। पुलिस ने आरोपी दीपक को भी मामले में नामजद किया। अदालत से इजाजत लेकर उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से जेल में इस्तेमाल किए जाने वाला फोन भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में थाना डिवीजन सात में अलग से मामला दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी दीपक से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed