{"_id":"5c322c96bdec223c6d214879","slug":"71546792086-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में किशोरी ने मकान मालिक के घर लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में किशोरी ने मकान मालिक के घर लगाया फंदा
विज्ञापन
किशोरी ने व्यापारी के घर लगाया फंदा
परिजनों ने व्यापारी पर लगाया हत्या करके शव लटकाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दुगरी अर्बन स्टेट इलाके में व्यापारी के घर काम करने वाली 14 साल की किशोरी ने शनिवार की देर रात संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब व्यापारी बाथरूम गई किशोरी के नीचे न आने पर उसे देखने के लिए गए तो वह चुन्नी के सहारे लटक रही थी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर थाना दुगरी की पुलिस और छोटी जवद्दी में रहने वाले किशोरी अनीता (14) के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों का आरोप था कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म हुआ और उसके बाद व्यापारी ने हत्या कर शव को बाथरूम में लटका कर आत्महत्या का रूप दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
छोटी जवद्दी इलाके में रहने वाले अनीता के परिजन मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला हरदोई के रहने वाले है। यहां पर वह काफी समय से रह रहे है। करीब दो महीने पहले ही अनीता फोकल प्वाइंट में स्पेयर पार्ट्स की फैक्टरी चलाने वाले उपकार सिंह के दुगरी स्थित घर पर घरेलू कामकाज के लिए लगी थी। शनिवार की रात अनीता ने परिवार के सभी सदस्यों को खाना खिलाया और उन्हें चाय पिलाई। इसी दौरान अनीता ने खुद भी खाना खाया और चाय पी थी।
उसके बाद वह बाथरूम जाने के लिए छत पर चली गई। काफी समय तक वह नीचे नहीं आई तो मकान मालिक उसे देखने के लिए ऊपर गए। बाथरूम में चुन्नी के सहारे अनीता का शव लटक रहा था। यह देख उनके होश उड़ गए। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद उसके परिजनों और पुलिस को बुलाया गया। जांच अधिकारी एएसआई चमन सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में यही पता चला है कि किशोरी ने आत्महत्या की है। परिवार वालों के आरोपों पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही पूरी जांच की जाएगी। किशोरी के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।