{"_id":"5bf03a57bdec22695176b5f5","slug":"71542470231-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन पहले नौकरी पर लगा लड़का ही निकला चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन पहले नौकरी पर लगा लड़का ही निकला चोर
Updated Sat, 17 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहा व्यापारी के घर नौकर ने की थी चोरी
पांच दिन पहले नौकरी पर लगा लड़का ही निकला चोर
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। यहां के शास्त्री नगर निवासी लोहा व्यापारी निशांत अरोड़ा के घर गत दिनों हुई चोरी का स्थानीय पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी व्यापारी के नौकर ने ही की थी। आरोपी नौकर घटना के पांच दिन पहले ही काम पर आया था।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया काबू किए गए प्रवासी युवक की पहचान शकील पुत्र रजनी खान निवासी निरैन जौओ थाना समरी चौराहा, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। निशांत अरोड़ा के घर विजय के नाम से नौकरी पर किसी जानकार की सिफारिश पर लगा था। नौकरी के करीब 4-5 दिन बाद ही विजय उर्फ शकील घर में से उस समय दो लेडीज अंगुठियां, एक लाख रुपये, लक्ष्मी माता के दो सोने की खड़ाव, सोने के दो सिक्के तथा 69 चांदी के सिक्कों समेतएक्टिवा लेकर फरार हो गया था। निशांत अरोड़ा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरु कर दी थी।
इस दौरान पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पाया कि चोर कोई और नहीं बल्कि घर में कुछ दिन पहले ही रखा नौकर है। पुलिस ने जब मामले की परतें खोलनी शुरू की तो उसका एक भाई स्थानीय एक उद्योग इकाई में नौकरी करता पाया गया। इसके बारे में पता चला कि यह कोई इसका नाम विजय नहीं बल्कि शकील है ौर यहां पर अपना नाम व पता बदल कर नौकरी कर रहा था। पुलिस ने एक गुप्त सूचना पुलिस ने एक के दौरान निशांत शकील को काबू करके उसके कब्जे से 92000 की नकदी, दो लेडीज अंगुठिया, लक्ष्मी माता की दो खड़ाव, सोने के दो सिक्कों समेत चोरी की गई स्कूटी समेत गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि मामले की तह तक जांच करने के लिए आरोपी का रिमांड हासिल कर इससे और पूछताछ की जाएगी।