{"_id":"5bb24f6b867a557fe732c708","slug":"71538412395-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों का आतंक : दो अलग अलग जगहों से लूटे फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार लुटेरों का आतंक : दो अलग अलग जगहों से लूटे फोन
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग ने दो स्थानों पर लूटे मोबाइल
थाना डेहलों और डुगरी पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बाइक पर सवार हो लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने महानगर में आतंक मचा रखा है। लुटेरे खुलेआम लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने पिछले दो दिनों में दो लोगों के मोबाइल फोन लूट लिए और फरार हो गए।
थाना डेहलों की पुलिस के पास कोट मंगल सिंह नगर के रहने वाले गुरसाहिब सिंह ने बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गुरसाहिब सिंह के मुताबिक वह हर शनिवार को गुरुद्वारा मंजी साहिब में अपने कुछ दोस्तों के साथ सेवा करने के लिए जाता है। सेवा करने के दौरान उसे किसी का फोन आ गया। वह अपने दोस्त मनप्रीत को साथ लेकर गुरुद्वारा साहिब के पीछे सड़क पर फोन सुनने के लिए चला गया। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। उन्होंने उसका मोबाइल फोन छीना और फरार हो गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
डुगरी के धांधरा रोड स्थित गोल्डन एवेन्यू में रहने वाले अश्वनी कुमार ने थाना डुगरी में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अश्वनी कुमार के मुताबिक वह रेलवे में कार्यरत है। रविवार को वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद करीब साढ़े 12 बजे घर जा रहा था। रास्ते में जब वह धांधरा रोड पहुंचा तो लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने उसे राड मार कर रोक लिया और हथियार के बल पर उसका मोबाइल फोन और पर्स लूट कर फरार हो गए।