फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Trust broken: Employees themselves stole 1.25 kg gold and 5 kg silver

भरोसा तोड़ा : कर्मचारियों ने ही 1.25 किलो सोना व 5 किलो चांदी कर दी पार

Thu, 01 Oct 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 01 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Trust broken: Employees themselves stole 1.25 kg gold and 5 kg silver
फतेहाबाद। एसबीआई रोड स्थित विशाल ज्वैलर्स से करीब 1 किलो 250 ग्राम सोने और 5 किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। शोरूम संचालक साहिल की शिकायत पर पुलिस ने दो कर्मचारियों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साहिल के अनुसार शोरूम के कर्मचारी हिसार निवासी विनीत सोनी और योगेश उर्फ योगी पिछले छह माह से अधिक समय से चोरी कर रहे थे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर एक गिरोह बनाया। गिरोह के सदस्य शोरूम में ग्राहक बनकर आते और कम वजन के जेवर पसंद करते थे। ग्राहक जेवर की कीमत अदा करने के बाद कर्मचारियों से पैकिंग करवाते थे।
विज्ञापन

इसी दौरान कर्मचारी पसंद किए गए कम वजन के जेवर के बजाय अधिक वजन का सेट पैक कर ग्राहक को दे देते थे। साहिल के अनुसार तीन तोले के जेवर की जगह सात से दस तोले तक के सेट पैक किए जाते थे। आरोप है कि अतिरिक्त जेवर गिरोह के सदस्यों के पास पहुंचाए जाते थे। इसके बाद चोरी किए गए जेवर सिरसा, फतेहाबाद और हिसार के ज्वेलर्स को बेचने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में योगेश के भाई नवीन की संलिप्तता का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरी किए गए जेवर और आरोपियों से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि मामले में विशाल ज्वेलर्स के संचालक साहिल की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
-
हिसार-सिरसा के ज्वेलर्स भी शामिल
चोरी का माल लेने वालों में हिसार, फतेहाबाद और सिरसा के कई ज्वेलर्स शामिल है। हालांकि अभी ये पुलिस जांच का विषय है कि किन-किन को माल बेचा गया है। बताया ये भी जा रहा है कि सोना गिरवी रखकर लोन भी लिया गया है।

------
ऐसे हुआ खुलासा
संचालक साहिल ने बताया कि उनके पास आरोपियों में एक बार-बार उनकी दुकान पर खरीदारी के लिए आ रहा था। इस पर उनको शक हुआ कि ये इतनी खरीदारी कैसे कर रहा है। इस पर उन्होंने अपने स्टॉक की जांच की। उसमें वह कम मिला। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। इससे उनका शक और पुख्ता हो गया। संचालक के अनुसार आरोपियों के रहन सहन में बदलाव आ गया था। इससे भी ज्वेलर्स को उन पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed