फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested for theft of cash and jewelry.

Faridabad News: नकदी और आभूषण चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for theft of cash and jewelry.
फरीदाबाद। सेक्टर-29 में घर का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तम नगर, दिल्ली निवासी शिवम, राहुल और सोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तीनों आरोपी पुलिस टीम पर गोली चलाने के मामले में नीमका जेल में बंद थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सेक्टर-29 निवासी महिला ने पुलिस चौकी सेक्टर-28 में शिकायत दी थी कि 12 सितंबर की शाम वह पति के साथ काम से दिल्ली गई थी। वापस लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर अलमारी में रखी नकदी और आभूषण गायब मिले। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-31 में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं। उन्होंने 12/13 सितंबर की रात सेक्टर-29 स्थित मकान को निशाना बनाया था। पुलिस के मुताबिक, सोनू के खिलाफ दिल्ली और फरीदाबाद में चोरी की 27 प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं शिवम और राहुल के खिलाफ दिल्ली में चोरी की 12-12 प्राथमिकी दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed