फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Physical altercation between two parties following a dispute

Faridabad News: दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट

Thu, 01 Oct 2026 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Physical altercation between two parties following a dispute
बल्लभगढ़। गांव सागरपुर में नाली से कचरा निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष ने पड़ोसी परिवार के करीब 18 लोगों पर ईंट-पत्थर, लाठी और फावड़े से हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मारपीट में नरवीर समेत परिवार के छह लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि थाना सदर में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता नरवीर ने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे नाली से कचरा निकालने को लेकर पड़ोसियों के साथ कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद दाताराम, राजकुमार, गिरधारी, विष्णु समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और परिवार पर पत्थर, ईंट, लाठी, जेली और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में नरवीर, जोगिंदर, सीमा, प्रीती, सुखबीर और अन्य परिजनों को चोटें आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed