{"_id":"5b9944d1867a557ebc1943da","slug":"71536771281-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए गैंगस्टर को नोट में छिपा दी हेरोइन, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर आए गैंगस्टर को नोट में छिपा दी हेरोइन, गिरफ्तार
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी पर आए गैंगस्टर को नोट में छिपा कर दी हेरोइन, गिरफ्तार
बाथरूम में जाकर मुलाकात करने आए साथी ने थमाई थी हेरोइन
-550 मिलीग्राम हेरोइन हुई बरामद, साथी का पता लगाने में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हत्या के प्रयास, लूटपाट, डकैती और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने सहित कई मामलों में अदालत पेशी भुगतने आए गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालियों को उसके साथी ने नोट में छिपा कर हेरोइन थमा दी। आरोपी ने हेरोइन उस समय पकड़ाई जब सुक्खा बाड़ेवालिया ने पुलिस वालों को बाथरूम जाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपी ने अपने साथी से पैसे मांगे और पैसों के साथ-साथ साथी ने हेरोइन भी थमा दी। जिसे पुलिस मुलाजिमों ने देख लिया। पैसे पकड़ाने के तुरंत बाद गैंगस्टर का साथी वहां से चला गया। उन्होंने आरोपी गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुक्खा बाड़ेवालियां के साथ-साथ उसके साथी जनता नगर निवासी अमनिंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सुक्खा बाड़ेवालियां को बुधवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपी सुक्खा बाड़ेवालियां पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कपूरथला की जेल में बंद था। मंगलवार को उसकी तीन चार केसों में अदालत में पेशी थी। पुलिस पार्टी उसे पेशी पर लाई थी। इस दौरान उसका साथी अमनिंदर सिंह उससे मुलाकात करने के लिए कचहरी परिसर ही पहुंच गया। जहां पर आरोपी ने पेशी के बाद बाथरूम जाने के लिए कहा। इस दौरान उसने अमनिंदर सिंह से पैसों की मांग की तो अमनिंदर सिंह ने पैसे के साथ सात उसे हेरोइन भी थमा दी। इसके बाद अमनिंदर सिंह वहां से चला गया। पैसों में हेरोइन की पुड़िया पुलिस ने देख ली और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। एएसआई बलदेव सिंह ने कहा कि आरोपी को बुधवार अदालत में पेश करने के बाद दोबारा कपूरथला जेल भेज दिया है। आरोपी सुक्खा बाड़ेवालियों को हेरोइन पकड़ाने वाला आरोपी अमनिंदर सिंह अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।