फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अदालत ने तीन युवाओं को सुनाई दस दस साल की सजा

अदालत ने तीन युवाओं को सुनाई दस दस साल की सजा

Wed, 18 Jul 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
अदालत ने तीन युवाओं को सुनाई दस दस साल की सजा
अदालत ने तीन युवाओं को सुनाई दस दस साल की सजा
विज्ञापन

तीनों आरोपियों ने दो वर्ष पहले एक व्यक्ति का काटा था गुप्तांग
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिला एडिशनल सेशन जज की अदालत ने बुधवार को तीन युवाओं को दस दस साल की सजा सुनाई है। तीनों आरोपियों ने दो साल पहले एक व्यक्ति का गुप्तांग काट दिया था। दो साल से अधिक चले अदालती केस के दौरान अदालत ने पीड़ित गुरनेक सिंह के वकील हरपाल सिंह खारा की दलीलों से सहमत होते हुए फैसला सुनाया ।
इस संबंधी पीड़ित के वकील हरपाल सिंह खारा के मुंशी करनदीप सिंह ने बताया कि बठिंडा के गांव आकलिया कलां निवासी गुरनेक सिंह ने 26 जनवरी 2016 को थाना नेहियांवाला पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए थे कि उनके गांव का हरप्रीत सिंह उसे लकडी खरीदने के बहाने घर से अपने साथ स्कूटर पर ले गया और गांव के समीप ही डरेन पुल की पटड़ी पर अपना स्कूटर रोक लिया। जहां पर पहले से ही हरप्रीत के साथी अवतार सिंह पहले से ही वहां पर मौजूद थे। बयान में गुरनेक सिंह ने बताया कि जैसे ही हरप्रीत उसको लेकर रुका तो वहां पर पहले से मौजूद उसके दोनों साथियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए तेजधार हथियार से उसका गुप्तांग काटकर फेंक दिया और उसे गंभीर हालत में वहीं फेंक कर फरार हो गए। मुंशी ने बताया कि इस के बाद थाना नेहियांवाला पुलिस ने तीनों हरप्रीत, अवतार और सरबजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित ने पुलिस को अपने बयान में बताया था कि आरोपियों ने इस लिए उसके साथ उक्त वारदात को अंजाम दिया कि आरोपी हरप्रीत सिंह को संदेह था कि उसकी पत्नी के साथ उसके अबैध संबंध है।
विज्ञापन

मुंशी करनदीप सिंह ने बताया कि दो साल तक अदालत में चले इस केस की बुधवार को एडिशनल सैशन जज ललित कुमार सिंगला ने पीडित गुरनेक सिंह के वकील हरपाल सहिं खारा की दलीलों से सहमत होते हुए तीनों आरोपियों को दस दस साल की सजा सुनाने का फैसला सुनाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed