{"_id":"5af869114f1c1be3408b50bb","slug":"71526229265-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर काट कर कपड़े के शोरुम से लाखों रुपये के कपड़े चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शटर काट कर कपड़े के शोरुम से लाखों रुपये के कपड़े चोरी
Updated Sun, 13 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शटर काटकर शोरूम से कपड़े चोरी
रायकोट के नलुआ चौक स्थित पुलिस चेक पोस्ट के पास हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। रायकोट के हरि सिंह नलुआ चौक के पास बनी पुलिस चेक पोस्ट के नजदीक पिछले रविवार को खुले मोंटे कार्लो के फैक्टरी आउटलेट शोरूम में शनिवार की देर रात को चोर गिरोह के सदस्यों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मेन शटर काट कर लाखों के कपड़े चोरी कर लिए। चोरों ने वारदात से पहले शोरूम के बाहर लगी स्ट्रीट लाइट का तार काट दिया। इससे इलाके में घोर अंधेरा छा गया।
घटना का पता उस समय चला जब एक राहगीर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर वहां से गुजर रहा था। सूचना मिलते ही शोरूम के मालिक बलौर सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना सिटी रायकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर रंजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान आशंका जताई जा रही है कि चोर तीन से चार थे और वह चार पहिया वाहन पर आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव बुर्ज लिट्टा के रहने वाले बलौर सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले रविवार को ही शोरूम का उद्घाटन किया है। रोजाना की तरह शनिवार की रात वब शोरूम बंद कर घर चले गए। चोर गिरोह के सदस्यों ने शटर तोड़ कर शोरूम में लगा टफन गिलास तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। आरोपियों ने अंदर पड़े लाखों रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। उन्होंने कहा कि रविवार की सुबह एक व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर वापिस जा रहा था तो उसने बाहर लगे नंबर पर फोन कर उन्हें जानकारी दी। इस पर वह घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
बलौर सिंह के मुताबिक अभी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। रविवार को कैमरे लगाने वाले को आना था। चोर गिरोह ने शनिवार की रात को ही वारदात को अंजाम दे दिया। इससे आशंका है कि यह किसी भेदी का काम है। उन्होंने बताया वारदात से पहले चोरों ने बाहर लगी स्ट्रीट लाइट का तार काट दिया। इससे पूरे बाजार की स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई और अंधेरा छा गया। हैरत की बात यह है कि घटना पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई, लेकिन पुलिस को ही इस घटना के बारे में पता नहीं चला। पता चला है कि शोरूम मालिक ने एक बीमा कंपनी से शोरूम का 55 लाख का बीमा कराया था।