{"_id":"5a3d34574f1c1bcd6d8b595d","slug":"71513960535-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालाती बेटे को पिता पकड़ा रहा था सिम, काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवालाती बेटे को पिता पकड़ा रहा था सिम, काबू
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवालाती बेटे को सिम देते पिता काबू
लुधियाना। जेल से अदालत में पेशी भुगतने आए अपने ही बेटे को व्यक्ति ने चोरी से मोबाइल फोन का सिम पकड़ा दिया। पुलिस मुलाजिमों ने उसकाबू कर लिया। थाना डिविजन पांच की पुलिस ने दोराहा के रहने वाले छिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई लाभ सिंह ने बताया उसकी ड्यूटी कोर्ट परिसर के बाहर लगी थी। वह और उसके साथी मुलाजिम ड्यूटी पर तैनात थे और जेल से आए हवालातियों को पेशी के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान गुरजोत सिंह के पिता छिंदर सिंह ने उससे मुलाकात की और उसकी जेब में कुछ डाल दिया।उसने पैंट की जेब में कुछ डालते देख लिया था। जब उन्होंने हवालाती गुरजोत सिंह की जेब चेक की तो मोबाइल का सिम बरामद हुआ। इसके बाद उन्होंने छिंदर सिंह को तुरंत काबू कर लिया।