ट्राले ने कुचला बाइकसवार का सिर, मौत
बठिंडा। मलोट रोड पर थर्मल प्लांट के समीप ट्राले से कुचलकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश कुमार के तौर पर हुई है। जगदीश पंजाब स्कूल एजूकेशन विभाग में जूनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात था और उसकी तैनाती नेहियांवाला में थी। घटना की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसायटी की हाईवे एंबुलेंस टीम के वालंटियर राजू, राजविंदर सिंह, हर्षित चावला मौके पर पहुंचे। वालंटियरों ने बताया ट्राले के टायर तले जगदीश का सिर आ गया था। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने संस्था के सहयोग से शव को पोस्टर्माटम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़ कर फरार हो गया। थाना थर्मल के प्रभारी इंस्पेक्टर रछपाल सिंह ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।