{"_id":"5c30d490bdec2256b06ef996","slug":"61546704016-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा दे महिला के साथ करता रहा दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा दे महिला के साथ करता रहा दुराचार
विज्ञापन
लुधियाना। मोती नगर इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ शादी का झांसा दे एक व्यक्ति ने कई वर्षों तक दुष्कर्म किया। जब आरोपी शादी से मुकर गया तो पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना मोती नगर की पुलिस ने महिला की शिकायत पर फिरोजपुर की ऑफिसर कालोनी निवासी गुरनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराए गए बयान के मुताबिक उसके पति की मौत फरवरी 2009 में हो गई थी। वह अपने दोनों बच्चों के साथ अपना गुजारा मुश्किल से चला रही थी। इसके बाद उसकी सहेली के जरिये आरोपी के साथ उसकी मुलाकात हुई। कुछ समय बाद आरोपी ने नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह उसे और उसके बच्चों की देखभाल करेगा। वह उसे शादी का झांसा देने लगा और उसके साथ 2010 में दुष्कर्म किया। कई बार दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने कहा कि उसका पत्नी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। वह उसे तलाक देने के बाद उससे शादी करेगा। काफी समय तक आरोपी महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब उससे शादी करने की बात की तो आरोपी साफ तौर पर मुकर गया। जिसके बाद उसके खिलाफ शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।