फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   छह हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

छह हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Tue, 04 Dec 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
छह हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना से आई विजिलेंस की टीम ने छह हजार रुपये लेते दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। माल विभाग जगरांव में तैनात पटवारी जसपाल सिंह को विजिलेंस विभाग की टीम ने छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लुधियाना के विजिलेंस अधिकारी राजिंदर कुमार ने बताया कि पटवारी जसपाल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी जसपाल सिंह को बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा।
इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार ने बताया कि जिला मोगा के गांव चूहड़ चक्क के रहने वाले गगनदीप सिंह ने दो नवंबर को पटवारी जसपाल सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। गगनदीप के मुताबिक उसकी जगरांव में जमीन है और एक साल पहले दूसरे पटवारी ने इंतकाल गलत चढ़ा दिया था, जिसकी दुरुस्ती के लिए उसने पटवारी जसपाल सिंह से संपर्क किया था। इस काम को करने के लिए पटवारी जसपाल सिंह रिश्वत की मांग करने लगा। छह हजार रुपये में सौदा तय हो गया।
विज्ञापन

गगनदीप सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस के पास कर दी। पैसे देने का समय आज तय हुआ था। इसी दौरान विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर राजिंदर की अगवाई में टीम ने ट्रैप लगा दिया। जब गगनदीप ने जसपाल को पैसे दिए तो विजिलेंस की टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। गगनदीप सिंह का आरोप है कि पहले पटवारी ने भी गलत इंतकाल जानबूझ कर किया था, ताकि उसे परेशान किया जा सके। इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार ने बताया कि इंतकाल दाखिल करने वाले पहले पटवारी की भूमिका की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed