फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   वकालत करने की बजाए साथी के साथ शुरु किया नशा तस्करी का धंधा

वकालत करने की बजाए साथी के साथ शुरु किया नशा तस्करी का धंधा

Wed, 03 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
वकालत करने की बजाए साथी के साथ शुरु किया नशा तस्करी का धंधा
वकालत के बजाए करने लगा नशा तस्करी
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से 35 किलो चूरापोस्त और सौ ग्राम अफीम हुई बरामद
आरोपी बलजीत सिंह बल्ली के खिलाफ पहले भी हरियाणा में है मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लॉ की पढ़ाई करने के बाद वकालत की शुरुआत करने से पहले ही एक युवक ने साथी के साथ नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी उस समय एसटीएफ टीम के हाथ आ गया जब वह चूरापोस्त और अफीम की सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने गांव नंदपुर के पास आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में गांव नंदपुर निवासी जगनजीत सिंह (27) और उसके साथी बलजीत सिंह उर्फ बल्ली (47) के खिलाफ थाना साहनेवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

एसटीएफ के लुधियाना इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने एयरपोर्ट के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी का धंधा करते है। आरोपी किसी को चूरापोस्त और अफीम की सप्लाई करने के लिए जा रहे है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों की कार रोक ली और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 35 किलो चूरापोस्त और सौ ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी जगनजीत सिंह वकालत की पढ़ाई कर चुका है। उसने कुछ समय बाद वकालत शुरु करनी थी, लेकिन उससे पहले ही उसने अपने साथी बल्ली के साथ मिल कर नशा तस्करी का धंधा शुरु कर दिया। आरोपी बल्ली खुद भी नशा करनेका आदी है और काफी समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहा है। आरोपी के खिलाफ पहले भी हरियाणा में नशा तस्करी का मामला दर्ज है। वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed