फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाहरी राज्यों से लाकर करता था हेरोइन की सप्लाई

बाहरी राज्यों से लाकर करता था हेरोइन की सप्लाई

Sun, 16 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से लाकर करता था हेरोइन की सप्लाई
बीस ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बाहरी राज्यों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने के एक आरोपी को थाना डिवीजन छह की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को प्रताप चौक के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बीस ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी तसविंदर सिंह निवासी साहिबजादा अजीत सिंह नगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
जांच अधिकारी एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी बाहरी राज्यों से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था। आरोपी शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में आरोपी काफी समय से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहा था।
विज्ञापन

वहीं सीआईए वन की पुलिस ने शनिवार को डुगरी रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान शहीद भगत सिंह नगर निवासी चाहतपुरी वहां से गुजर रहा था। शक के बिनाह पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी खुद भी नशा करने का आदी है और नशापूर्ति के लिए ही आरोपी नशा सप्लाई करने का धंधा करने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डुगरी में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस फेज 3 डुगरी के फ्लैटों के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एलआईजी फ्लैटों में रहने वाला कैप्टन वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने आरोपी को रुकने के लिए कहा तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी हेरोइन सप्लाई करने का धंधा करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed