{"_id":"5b5f43ec4f1c1ba61f8b5f96","slug":"61532969964-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार के बेटे का था घर आना जाना, नाबालिग से किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार के बेटे का था घर आना जाना, नाबालिग से किया दुराचार
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से रिश्तेदार ने किया रेप, मामला दर्ज
नाबालिग को धमकी देकर कहता था चुप रहने की बात
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कूमकलां में रहने वाली एक नाबालिग के साथ उसके घर आने वाले एक रिश्तेदार ने दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह किसी से कुछ न बताए। पीड़िता ने एक साल बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसकी शिकायत थाना कूमकलां पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर गांव दूलों खुर्द निवासी प्रभजोत सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार है। आरोपी का उनके घर काफी आना-जाना था। इसके कारण वह पीड़ित लड़की से बातें करता रहता था। करीब एक साल पहले आरोपी ने नाबालिग को घर में अकेला देख उसके साथ दुराचार किया और उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। वह उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की भी धमकियां दे रहा था। पीड़िता ने इस बारे में अपनी मां को बताया तो उसने पुलिस को इसकी शिकायत की। जांच अधिकारी एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उसका मेडिकल करा स्वैब जांच के लिए भेज दिए जाएंगे। एडीसीपी संदीप शर्मा का कहना है कि इस मामले में पहले ही मामला दर्ज हो चुका है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।