फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पटवारी व निजी सहायक रिश्वत लेते विजीलेंस ने किए गिरफतार

पटवारी व निजी सहायक रिश्वत लेते विजीलेंस ने किए गिरफतार

Tue, 15 May 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पटवारी व निजी सहायक रिश्वत लेते विजीलेंस ने किए गिरफतार
रिश्वत लेते पटवारी और सहायक गिरफ्तार
विज्ञापन

बठिंडा। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को एक पटवारी और उसके सहायक को किसान से रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पटवारी रणजीत सिंह और निजी सहायक कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी किसान गुरपिंदर सिंह से नौ हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना विजिलेंस बठिंडा में भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विजिलेंस बठिंडा के एसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि जिले के गांव जीदा निवासी किसान गुरपिंदर सिंह के ताया की मौत कुछ समय पहले हो गई थी। वह अविवाहित था और उसके पास सात एकड़ जमीन थी। उसने अपने दोनों भाईयों के नाम पर वसीयत करवाई हुई थी। गुरपिंदर सिंह ने जब अपने ताया की मौत के बाद वसीयत के अनुसार उक्त जमीन का इंतकाल अपने पिता के नाम पर दर्ज करवाना चाहा तो जीदा के पटवारी रणजीत सिंह व उसके सहायक ने उससे पंद्रह हजार रुपये रिश्वत इंतकाल दर्ज करने के लिए मांगे। एसपी ने बताया कि पटवारी का किसान के साथ चौदह हजार रुपये में सौदा तय हो गया था और किसान ने पांच हजार रुपये आरोपियों को एडवांस भी दे दिए थे। इसके बाद किसान ने विजिलेंस के पास आरोपियों की शिकायत दी। मंगलवार को जब किसान आरोपियों को रिश्वत के बाकी पैसे दिए तो विजिलेंस के इंस्पेक्टर सोहन सिंह ने अपनी टीम समेत मौके पर रेड करते हुए पटवारी और उसके सहायक को नौ हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed