{"_id":"5af5c6f24f1c1be4408b47e0","slug":"61526056690-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस के हवलदार पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के बाद बलेकमेलिंग करने के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस के हवलदार पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के बाद बलेकमेलिंग करने के आरोप
Updated Fri, 11 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने हवलदार पर लगाया दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप
बोली-एसएसपी सहित अन्य अफसर नहीं कर रहे कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। थाना नथाना एरिया से संबंधित एक विवाहिता ने पंजाब पुलिस के हवलदार संदीप सिंह पर दुराचार की वीडियो बनाने के बाद उसे ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए। पुलिस पर भी इसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। पीड़िता ने कहा कि वह इंसाफ के लिए हाईकोर्ट तक जाएगी। वहीं अपने पर लगे आरोपों को पुलिस ने बेबुनियाद बताया है।
शुक्रवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले हवलदार संदीप सिंह ने सितंबर 2017 में उसे बहाने से बठिंडा बस स्टैंड के पास एक होटल में बुलाया और वहां पर संदीप ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज पिला दी थी। इसके बाद जब वह होश में आई तो अपने घर में थी। कुछ समय बाद जब उसने संदीप से पूछा तो संदीप ने उसे एक वीडियो दिखाया, जिसमें वह उसके साथ दुराचार कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि उसने इस बारे में तुरंत अपने पति को बताया और पुलिस चौकी भुच्चो मंडी में शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि जब चौकी पुलिस की तरफ से उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उसने एसएसपी बठिंडा के पास हवलदार के खिलाफ शिकायत दी। उसकी शिकायत को एसएसपी ने महिला थाना प्रभारी सुखवीर कौर को मार्क किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि महिला थाना की प्रभारी सुखवीर कौर और एएसआई जगदेव सिंह ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय यह कहते हुए दबाव डालना शुरू कर दिया कि तुम कहीं भी किसी भी अधिकारी को मिल लो जांच उनके पास ही आएगी। इसलिए तुम हवलदार संदीप सिंह से राजीनामा कर लो। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसने डीजीपी और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को हवलदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत की है।
एएसआई और हवालदार ने नकारे आरोप
इस बारे में जब महिला थाने के एएसआई जगदेव सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि पुलिस पर विवाहिता की ओर से लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद है। दूसरी तरफ जब हवलदार संदीप सिंह से बात की गई तो उसने कहा कि विवाहिता उस पर झूठे आरोप लगा रही है। उसने कभी महिला के साथ कोई दुराचार नहीं किया और न ही ब्लैकमेलिंग की है।