फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सेल्समैन को मारपीट कर किया घायल, दो लाख लूटे

सेल्समैन को मारपीट कर किया घायल, दो लाख लूटे

Sun, 09 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
सेल्समैन को मारपीट कर किया घायल, दो लाख लूटे
सेल्समैन को घायल कर दो लाख लूटे
विज्ञापन

लुधियाना। लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने महानगर के एक होजरी व्यापारी के पास काम करने वाले सेल्समैन मोहित को तेजधार हथियार से घायल कर उससे दो लाख रुपये, पर्स, जेवरात व अन्य सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इस मोहित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
स्वरूप नगर निवासी मोहित की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह एक निजी कंपनी में सेल्समैन है और फैक्टरी में कलेक्शन करने का काम भी वहीं देखता है। शुक्रवार की देर शाम को वह बाजार से पैसे इकट्ठे कर फैक्टरी जा रहा था। रास्ते में जब वह ग्रीन लैंड स्कूल के पास पहुंचा तो दो आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे तेजधार हथियार मार कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उससे बैग लूटकर फरार हो गए। उसके बैग में 1.97 लाख रुपये और अन्य सामान था। इसके अलावा लुटेरों ने उसका पर्स, सोने की अंगूठी और चांदी के जेवरात भी छीन लिए। जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने कहा कि आरोपियों के बारे में अभी कोई सुराग नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed