फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फोन पर आर्डर दे मंगवा लिया घरेलू सामान, बिना पेमेंट दिए लेकर हो गए फरार

फोन पर आर्डर दे मंगवा लिया घरेलू सामान, बिना पेमेंट दिए लेकर हो गए फरार

Fri, 29 Mar 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
फोन पर आर्डर दे मंगवा लिया घरेलू सामान, बिना पेमेंट दिए लेकर हो गए फरार
फोन पर आर्डर दे मंगवाया सामान, छीनकर हुए फरार
विज्ञापन

मोरिंडा रोड, कुराली के दुकानदार से ठगी, सामान मंगवा कर चीमा चौक के पास था उतारा
ऑटो सवार युवक लोड कर हो गए फरार, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बेटी की शादी के लिए मोरिंडा से फोन पर आर्डर दे एक व्यक्ति ने दुकान से सामान मंगवा लिया। फोन करने वाले ने दुकानदार से कहा कि वह सामान भेज दे और लुधियाना में आकर पेमेंट ले ले। मगर आरोपी ने रास्ते में ही सामान ऑटो में लोड करा लिया और युवक लेकर फरार हो गए। मोरिंडा से मोटर रिक्शा पर आया चालक देखता ही रह गया। जिसके बाद दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना मोती नगर की पुलिस ने कुराली निवासी वरुणप्रीत सिंह की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

वरुणप्रीत सिंह की शिकायत के मुताबिक उसकी मोरिंडा रोड कुराली मोहाली में इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान है। 21 नवंबर को उसे एक फोन आया और कहा कि वह कुराली स्थित एचडीएफसी बैंक का मैनेजर बोल रहा है। उसकी बेटी की शादी है और उसे एक 43 इंच की एलईडी और वाशिंग मशीन चाहिए। फोन करने वाले ने कहा कि सामान लुधियाना भेजना है और वहीं पेमेंट होगी। जिसके बाद वरुणप्रीत ने मोटर रेहडे़ पर दोनों सामान लोड करवा कर भेज दिए। आरोपी दोबारा फोन कर कहा कि उसे रिक्शा वाले का नंबर दे दें, ताकि वह सामान चीमा चौक के पास ही सामान उतरवा ले और वहीं पेमेंट दे दे। वरुणप्रीत ने रिक्शा वाले के हाथ बिल भी भेज दिए। चीमा चौक के पास ऑटो सवार दो युवकों ने उससे सामान लोड करवा लिया। जब तक वह बिल देता दोनों ऑटो सवार सामान लेकर फरार हो गए। जिसके बाद वरुण ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि वरुण के बताए नंबर की जांच की गई थी। वह किसी और अन्य व्यक्ति के नाम पर है। जिस कोठी का पता व्यक्ति ने दिया था वह कोठी भी किसी ओर की है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कोई न कोई हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed