{"_id":"5c2a499abdec2256b06ef5aa","slug":"51546275226-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ पुलिस ने देर शाम घर के ताले तोड़ दिलवाया कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोपड़ पुलिस ने देर शाम घर के ताले तोड़ दिलवाया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने घर के ताले तोड़ दिलवाया कब्जा
मकान के मालिक बताने वालों ने पुलिस पर धक्केशाही के लगाए आरोप
दूसरा पक्ष बोला, मालिक से पैसे लेने की एवज में घर का दिया था कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। सिटी पुलिस ने सोमवार देर शाम को जिला के एसएसपी की रिहायश के नजदीक घर के ताले तोड़कर दूसरे पक्ष को कब्जा दिललाया। मकान के अंदर मौजूद महिला तथा उसकी पुत्रवधू ने पुलिस पर धक्केशाही करने का आरोप लगाया है। वहीं जिस व्यक्ति को पुलिस ने कब्जा दिलवाया है, उसका कहना है कि घर के मालिकों ने उसने रुपये उधार लिए है। रुपये न देने की एवज में इन्होंने लिखापढ़ी कर मकान का कब्जा दिया था।
शहर के मिनी सचिवालय मार्ग पर थाना सिटी पुलिस ने सतलुज हाउस नामक एक घर का कब्जा अनिल धवन को दिलवाया है। खुद को मकान के मालिक बताने वाले करनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने धक्के से उनके घर में घुस कर अनिल धवन को उनके घर का कब्जा दिलवा दिया तथा उसकी माता अमरजीत कौर, गर्भवती पत्नी पूजा व भाई रमनदीप सिंह को धक्के से उठा कर ले गई। करनदीप ने कहा कि यह उनकी पुश्तैनी प्रापर्टी है और इसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है। उन्होने सरकार तथा पुलिस के उच्चाधिकारियों से इंसाफ की मांग की है।
मिनी सचिवालय में स्टांप बेचने का काम करने वाले अनिल धवन ने कहा कि उसने अमरजीत सिंह और उसके बेटे करनदीप सिंह को एक कालोनी में प्लाट लेने के लिए पचास लाख रुपये दिए थे। इसके बाद यह फरार हो गये थे। उन्होंने कहा कि तीन साल तक उन्हें कोई प्लाट का पैसा नहीं दिया। इसके बाद अमरजीत सिंह व अन्य पारिवारिक सदस्यों ने लिखापढ़ी कर उन्हें इस मकान का कब्जा दे दिया। अब इस घर में उसकी बहन सरिता और केयर टेकर विजय का परिवार रह रहा है। बीती 29 दिसंबर सरिता चुनाव ड्यूटी पर गई थी। देर रात करनदीप सिंह तथा उसके भाई रमनदीप सिंह ने घर पर कब्जा कर लिया और घर में रह रहे विजय और उसके परिवार को मोहाली में छोड़ दिया।
विज्ञापन
थाना सिटी के एसएचओ भरत भूषण शर्मा ने बताया कि अनिल धवन ने उनके पास शिकायत की है कि उसकी बहन के ड्यूटी पर होने के चलते करनदीप सिंह और रमनदीप सिंह ने उसके घर पर कब्जा करने का प्रयास किया और घर के केयर टेकर को परिवार समेत अगवा कर लिया है। उस पर बहाल कर करनदीप व रमनदीप पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि घर में हाजिर अमरजीत कौर तथा उनकी पुत्रवधू ने पुलिस के काम में दखल दिया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।