{"_id":"5c055bddbdec22417810c996","slug":"51543855069-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते साथी कैदी को मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश के चलते साथी कैदी को मारपीट कर किया घायल
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में साथियों ने ही कैदी को किया घायल
घायल को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जेलकर्मी
चौकी ताजपुर की पुलिस कर रही है मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। छेड़छाड़ के मामले में सजा भुगत रहे एक कैदी को उसके साथी कैदियों ने सोमवार की दोपहर को मारपीट कर घायल कर दिया। जेल कर्मचारी घायल कैदी रंजीत सिंह (21) को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। इलाज के डाक्टरों ने उसे वापस जेल भेज दिया। इस मामले में जानकारी थाना डिविजन सात के अधीन आती चौकी ताजपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रंजीत सिंह जगरांव का रहने वाला है और थाना जगरांव सिटी में उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। करीब दो महीने पहले अदालत की तरफ से उसे चार साल की सजा हुई थी। रंजीत के मुताबिक उसकी साथी कैदियों के साथ रंजिश चल रही थी। वह सोमवार की दोपहर को अपनी बैरक में आराम कर रहा था। इसी दौरान तीन कैदी उसके पास आए और आते ही मारपीट करनी शुरु कर दी।
हमलावरों ने उसे लोहे के डोल और कड़े से हमलाकर घायल कर दिया। रंजीत के चिल्लाने की आवाज सुन कर मुलाजिम पहुंचे और बीच बचाव कर रंजीत को बाहर ले आए। उसे जेल के अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी हालत देख कर उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। ववहां उपचार के कुछ समय बाद उसे छुट्टी दे दी गई। चौकी ताजपुर के इंचार्ज एएसआई सुदर्शन ने बताया कि उनके ध्यान में मामला आया है। जेल में जाकर जांच करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।