{"_id":"5beaf920bdec226985592b88","slug":"51542125856-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर करते थे मजदूरों से लूटपाट, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों के बल पर करते थे मजदूरों से लूटपाट, चार गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
चार लुटेरे गिरफ्तार, 11 मोबाइल बरामद
लुधियाना। दो पहिया वाहनों पर सवार होकर हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को थाना डिविजन चार की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों 11 मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल होने वाली बाइक और एक्टिवा भी बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में घाटी मोहल्ला निवासी अश्वनी कुमार उर्फ लली, मोहल्ला बाजवा नगर निवासी पीर चंद उर्फ बब्लू, शिवपुरी स्थित बसंत नगर निवासी तरुण नारंग व सुरिंदर नगर निवासी अंकुश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि एक निजी फैक्टरी में काम करने वाला मजदूर परशुराम छुट्टी कर घर जा रहा था तो रास्ते में आरोपियों ने हथियार के बल पर उसका फोन छीन लिया। परशुराम ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर मामला दर्ज करवाया। मंगलवार की सुबह थापरा मोहल्ला में आरोपियों ने कुलदीप सिंह का मोबाइल छीन लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियोें को गिरफ्तार कर लिया।