फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फीलिंग स्टेशन से 26 हजार का तेल डलवा व्यक्ति फरार

फीलिंग स्टेशन से 26 हजार का तेल डलवा व्यक्ति फरार

Tue, 23 Oct 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
फीलिंग स्टेशन से 26 हजार का तेल डलवा व्यक्ति फरार
पेट्रोल पंप से 26 हजार का तेल डलवाकर फरार
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। गांव जखवाली स्थित पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति 349 लीटर डीजल भरवाकर फरार हो गया। पंप के मालिक गुरमीत सिंह बाजवा ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास सफेद रंग की आल्टो कार में एक व्यक्ति आया और उसने कार से सात प्लास्टिक के केनों में डीजल तेल भरवा लिया। प्रत्येक केन में 40-40 लीटर तेल आया। पंप आपरेटर लखविंदर सिंह ने करीब 349 लीटर डीजल भर दिया। इसके बाद कार चालक ने आपरेटर को पांच लीटर का केन दिया और उसमें पेट्रोल डालने के लिए कहा। आपरेटर पेट्रोल वाली मशीन की और गया तो कार चालक मौका देखकर पटियाला की ओर फरार हो गया। डीजल करीब 26 हजार रुपए से अधिक कीमत का था। उन्होंने इसकी सूचना थाना मूलेपर को दे दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed