फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हथियार के बल पर लूट करने वाले चार गिरफ्तार, तीन फरार

हथियार के बल पर लूट करने वाले चार गिरफ्तार, तीन फरार

Tue, 18 Sep 2018 10:21 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
हथियार के बल पर लूट करने वाले चार गिरफ्तार, तीन फरार
चार लुटेरे गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन

गैस एजेंसी के कारिंदे, डाक्टर और फाइनेंसर से की थी लूट
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियार के बल पर गैस एजेंसी के कारिंदे, डाक्टर और फाइनेंसर से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को थाना शिमलापुरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल, 32 बोर के पांच कारतूस, दो दातर, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक बजाज का मोटरसाइकिल बरामद किया है।
आरोपियों की पहचान जोधा के गांव शहजाद निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ विक्की, गांव लोहारा निवासी ललित कुमार उर्फ लल्ली, दविंदर सिंह बाबू व बसंत नगर निवासी सुरजीत सिंह उर्फ सोमी के रुप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार साथी गांव शहजाद के जगजीत सिंह जग्गू, जसप्रीत सिंह व डाबा के गुरपाल नगर निवासी बब्लू चौहान की तलाश में जुटी है। एडीसीपी सुरिंदर लांबा ने बताया पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हथियारों के बल पर लूटपाट करते है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने गैस सिलेंडर की सप्लाई करने वाले बरोटा रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह नगर के रहने वाले हीरा लाल से लूटपाट थी। हीरा लाल 24 जुलाई को बरोटा रोड के खाली प्लाट में रेहड़े वालों से कलेक्शन के पैसे लेकर गिन रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने मारपीट कर 44 हजार रुपये लूटे थे और गोली चला कर वफरार हो गए थे। आरोपियों ने दस अगस्त को बंगाली क्लीनिक के डाक्टर नंद किशोर से भी चार मोबाइल फोन लूटे थे। इसके अलावा आरोपियों ने डाबा इलाके में फाइनांसर कुलविंदर सिंह से भी हथियार के बल पर लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कुलविंदर के भाई का है पिस्तौल
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों से बरामद पिस्तौल आरोपी कुलविंदर सिंह के भाई का है। आरोपी कुलविंदर सिंह के भाई के पास लाइसेंसी पिस्तौल था। उसकी मौत के बाद आरोपी कुलविंदर ने वह पिस्तौल अपने पास रख लिया। आरोपी ने अन्य आरोपियों के साथ मिल इसी हथियार के बल पर लूटपाट की वारदात की थी। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी कुलविंदर ने वह पिस्तौल अपने नाम चढ़वा लिया था या फिर वह नाजायज ही लेकर घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed