फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दस हजार रुपये रिश्वत लेते सरकारी वकील गिरफ्तार

दस हजार रुपये रिश्वत लेते सरकारी वकील गिरफ्तार

Wed, 05 Sep 2018 10:18 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
दस हजार रुपये रिश्वत लेते सरकारी वकील गिरफ्तार
दस हजार की रिश्वत लेते सरकारी वकील गिरफ्तार
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम ने कचहरी परिसर के बाहर गाड़ी में पैसे लेते समय दबोचा
केस डिस्चार्ज करने के लिए दी गई दरखास्त पर बहस न करने को मांगी घूस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। विजिलेंस ने अदालत में केस डिस्चार्ज की दरखास्तपर बस न करने के मामले में दस हजार रुपये रिश्वत लेते सरकारी वकील जतिंदर सिंह चाहल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को फिरोज गांधी मार्केट की तरफ से जाने वाले रास्ते स्थित कचहरी परिसर के बाहर गाड़ी में पैसे लेते हुए गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस की टीम की अगवाई डीएसपी मंदीप सिंह कर रहे थे। विजिलेंस नेे मिलरगंज निवासी गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर जतिंदर सिंह चाहल के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को वीरवार अदालत में पेश करेगी। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार गुरप्रीत सिंह का अदालत में एक केस चल रहा था। आरोपी जतिंदर सिंह चाहल उसी अदालत में बतौर सरकारी वकील तैनात था। गुरप्रीत ने अपने केस को डिस्चार्ज करने के लिए एक दरखास्त अदालत में लगाई थी। इस पर सात सितंबर को बहस होनी थी। गुरप्रीत ने सरकारी वकील जतिंदर सिंह चाहल को इस पर बहस न करने की बात की। आरोपी ने बीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की। दस हजार रुपये बुधवार को देने का समय तय किया गया। गुरप्रीत ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम को दी। डीएसपी मंदीप सिंह की अगवाई में टीम ने आरोपी सरकारी वकील जतिंदर सिंह चाहल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

--विकास मल्होत्रा, 5 सितंबर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed