{"_id":"5af322144f1c1b76098b8dcd","slug":"51525883412-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न जगहों पर लूटेरो ने लूट वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विभिन्न जगहों पर लूटेरो ने लूट वारदात को दिया अंजाम
Updated Wed, 09 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
लुटेरों ने तीन लोगों को बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
शहर के अलग-अलग इलाकों में आरोपियों ने लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया है। संबंधित थानों की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में अशोक नगर निवासी किट्टी ने थाना सलेम टाबरी की पुलिस को शिकायत दी है। पीड़िता ने बताया कि 6 मई की दोपहर 12 बजे वह घरेलू सामान लेने के लिए एक्टिवा पर जा रही थी। जब बुड्ढे नाले के पास पहुंची तो एक एक्टिवा पर दो युवक आए और उसे घेर लिया। इसके बाद चाकू दिखाकर उनके गले से सोने की चेन उतार ली। साथ ही फोन भी छीन लिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। दूसरे मामले में नूरवाला रोड निवासी करण कुमार ने बताया कि वह दीवान फैक्ट्री में नौकरी करता है। 8 मई को वो टी-शर्ट की डिलीवरी देने के लिए जा रहा था। जब वो ढिल्लों ग्राउंड के पास पहुंचा तो एक बाइक पर दो झपटमार आए और खंजर दिखाकर उनसे डिब्बा छीन लिया। इसके बाद घड़ी और पर्स लेकर फरार हो गए।
तीसरे मामले में डेयरी कांप्लेक्स निवासी विपिन सिंह ने बताया कि सात मई को वो चांद कालोनी स्थित पंज पीर रोड पर जा रहा था। तभी उसे फोन आ गया जिस पर वो बात करने लगा। इस दौरान एक्टिवा पर झपटमार आया उसने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया।