फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   छह करोड़ की हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छह करोड़ की हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
छह करोड़ की हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

लग्जरी गाड़ियों में करते थे नशा तस्करी
दोनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
लग्जरी गाड़ियों से प्रदेश के अलग-अलग शहरों में नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक किलो दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान अमृतसर के गांव वेरका निवासी साहिल दीप सिंह उर्फ साबी और डेहलों के गांव रंगिया के रहने वाले अवनिंदर सिंह उर्फ शैंटी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
एंटी नारकोटिक्स के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने बताया कि एसआई मोहन लाल की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान चंडीगढ़ नंबर की कार वहां से गुजरी तो पुलिस को कुछ शक हुआ। पुलिस ने गाड़ी को रोक लिया। एसीपी क्राइम मनिंदर बेदी को मौके पर बुलाकर गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से एक किलो दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह के मुताबिक आरोपी साहिलदीप सिंह उर्फ साबी सऊदी अरब के लवलान शहर का रहने वाला है और वहीं पैदा हुआ था। उसके पिता की वहां मौत हो गई थी और उसकी मां व बहन गांव वेरका में रहने के लिए आ गई। वह वहां एक फर्म में काम करता है और कुछ समय बाद पंजाब में अपने परिजनों से मिलने के लिए आ जाता है। आरोपी ने यहां पर नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी लग्जरी गाड़ी में तस्करी का धंधा करते थे ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसेरे भाई के जरिए नशा तस्करों के संपर्क में आया था साबी
आरोपी साबी का मौसेरा भाई लवदीप सिंह नशा तस्करी का धंधा करता था। वह विदेश में सेटल हो गया। उसी ने साबी का तस्करों के साथ संपर्क कराया था। तस्करी का धंधा शुरू करने के बाद साबी दिल्ली में रहने वाले नाइजीरियन से हेरोइन की खेप लाकर अवनिंदर सिंह शैंटी को देता था। शैंटी आगे महानगर में अपने ग्राहकों को सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार साबी को दिल्ली से खेप लाने के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये मिलते थे। आरोपी यहां सन्नी एनक्लेव में किराए के घर में रहता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह हेरोइन कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करते थे। आरोपी अवनिंदर के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed