फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शराब के नशे में समारोह से वापिस आते दोस्त को था पीटा, हुई मौत

शराब के नशे में समारोह से वापिस आते दोस्त को था पीटा, हुई मौत

Wed, 20 Mar 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में समारोह से वापिस आते दोस्त को था पीटा, हुई मौत
14 मार्च को शादी में शामिल होने होने गए थे तीन दोस्त
विज्ञापन

एक दोस्त के बयान पर आरोपी पर दर्ज किया गया मामला, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शादी समारोह से आते समय गांव ललतों के पास बाइक सवार एक युवक ने अपने साथ बाइक पर बैठे युवक की ईंट मारकर हत्या कर दी। पहले तो लोग इसे सड़क हादसा समझते रहे लेकिन तीनों बाइक सवारों में से एक युवक ने मृतक के परिजनों को बताया कि उनके साथ जो तीसरा युवक था उसने हत्या की है। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने जांच के बाद मृतक रवि कुमार (25) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने रवि के पिता अशोक कुमार के बयान पर एलआईजी फ्लैट फेस तीन के रहने वाले शिवम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रवि कुमार, शिवम और रंजीत सिंह तीनों 14 मार्च को एक समारोह में गए थे। समारोह खत्म होने के बाद देर रात को तीनों एक ही बाइक पर आ रहे थे। बाइक शिवम चला रहा था, रंजीत बीच में और रवि सबसे पीछे बैठा था। इसी दौरान रास्ते में गांव ललतों के पास पीेछे बैठा रवि कुमार नीचे गिर गया। रंजीत और शिवम आगे जाकर गिर गए। घायल रवि को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एसीपी साउथ जश्नदीप सिंह गिल ने बताया कि पुलिस रंजीत और शिवम के बयान लेने के लिए गई तो वह अनफिट थे। इस कारण उसके बयान नहीं हो सके। इसी दौरान रंजीत ने रवि के परिजनों को बताया कि जब वह नीचे गिरने के बाद होश में आया था तो आरोपी शिवम के हाथों में ईंट थी। रवि पीछे बुरी तरह से घायल पड़ा था। शिवम भी कुछ घायल था। रवि के परिजनों का आरोप था कि शिवम ने ही उसकी हत्या की है। एसीपी ने बताया कि देर रात को परिजनों के बयान के बाद आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed