फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हादसाग्रस्त कार में नशा तस्करी के मामले में दो काबू, दो फरार

हादसाग्रस्त कार में नशा तस्करी के मामले में दो काबू, दो फरार

Sun, 10 Mar 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
हादसाग्रस्त कार में नशा तस्करी के मामले में दो काबू, दो फरार
हादसाग्रस्त कार में नशा तस्करी के मामले में दो काबू, दो फरार
विज्ञापन

पुलिस ने डेढ़ क्विंटल भुक्की की थी बरामद, आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। दुर्घटनाग्रस्त कार में भुक्की की खेप लाने के मामले में जगरांव पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। शुरुआती पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार दोनों आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी में लिप्त थे और दोनों के खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं।
एसएसपी वरिंदर बराड़ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कोटली निवासी मनजिंदर सिंह और गांव भैणी गुजरां निवासी बूटा सिंह पिछले काफी समय से नशा तस्करी के साथ जुड़े हैं। दोनों आरोपी अन्य राज्यों से नशा लाकर यहां पर सप्लाई करते हैं। गांव बोपाराय के पास एक दुर्घटनाग्रस्त कार रिकवरी वैन पर खड़ी थी। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर इकबाल हुसैन ने मौके पर पहुंच कर कार की जांच की तो कार की डिग्गी से दो बैग मिले। इसमें 75 किलो भुक्की भरी हुई थी। पुलिस ने मौके पर मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी बूटा सिंह फरार हो गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि गिरफ्तार आरोपी मनजिंदर सिंह के खिलाफ पहले थाना पीएयू लुधियाना में 10 किलो भुक्की, थाना धर्मकोट में 31 बोरी भुक्की और थाना सुधार में 10 किलो भुक्की तस्करी करने का मामला दर्ज है। एएसआई भगवान सिंह ने नहर पुल सुधार पर नाकाबंदी में एक जेन कार को जांच के लिए रोका। इसकी तलाशी लेने पर 75 किलो भुक्की बरामद की। पुलिस ने कार में सवार परमजीत सिंह निवासी गांव तलवण को हिरासत में ले लिया, इस दौरान उसका दूसरा साथी जसविंदर सिंह निवासी झंडा कला (सरदूलगढ़) फरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपी जसविंदर सिंह के खिलाफ भी तीन मामले दर्ज है। एसएसपी बराड़ के अनुसार भुक्की की खेप को दुर्घटनाग्रस्त से निकाल कर आगे सप्लाई करने के लिए लेकर जाया जा रहा था। इस मौके पर एसपी रुपिंदर भारद्वाज और डीएसपी (डी) दिलबाग सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed