फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दामाद का दोस्त बता घुसा घर में, नशीली चाय पिला लूटे जेवरात

दामाद का दोस्त बता घुसा घर में, नशीली चाय पिला लूटे जेवरात

Fri, 01 Mar 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
दामाद का दोस्त बता घुसा घर में, नशीली चाय पिला लूटे जेवरात
दामाद का दोस्त बता घुसा घर में, नशीली चाय पिला लूटे जेवरात
विज्ञापन

अमृतसर से बेटी के घर किराया इकट्ठा करने आई थी बुजुर्ग महिला
थाना डाबा ने किया मामला दर्ज, तलाश में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अमृतसर से बेटी और दामाद के घर का किराया इकट्ठा करने आई बुजुर्ग महिला से उसके दामाद का दोस्त बता एक व्यक्ति घर में घुस गया। व्यक्ति ने नशीली चाय पिला कर बुजुर्ग महिला के जेवरात और एलसीटी व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। जब महिला को होश आया तो उसने इसकी जानकारी अपनी बेटी और दामाद को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना वीरवार को दी गई। थाना डाबा की पुलिस नेसूचना मिलने के बाद ही अमृतसर स्थित कूचा रामगढ़ियां भौरी वाला चौक सुल्तानपुर विंड निवासी पीड़ित बुजुर्ग महिंदर कौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

महिंदर कौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह उसकी बेटी और दामाद चंडीगढ़ में रहते है। उनका दो मकान लुधियाना में भी है। कुछ दिन पहले वह न्यू आजाद नगर स्थित बेटी और दामाद के घर किराना इकट्ठा करने के लिए आई थी। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति आया और उसने खुद का नाम हैप्पी बताया और कहा कि वह उनके दामाद का दोस्त है। वह अक्सर उससे मिलने के लिए आता जाता है। जब पीड़िता ने उससे चाय पूछी तो आरोपी नेकहा कि वह चाय खुद बनाकर लाता है। इसी दौरान आरोपी ने चाय में कोई नशीली चीज मिला दी। जिसे पीने के बाद बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई। जब महिंदर कौर को होश आया तो उसके पास रखे दो मुंदरी, चेन और टॉप्स के अलावा एलसीडी और मोबाइल फोन भी आरोपी ले गया। उसके बाद महिंदर कौर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके पास वीरवार को ही शिकायत आई थी। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed