फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   प्रेमिका द्वारा खर्च मांगने से परेशान हो युवक ने की थी आत्महत्या

प्रेमिका द्वारा खर्च मांगने से परेशान हो युवक ने की थी आत्महत्या

Thu, 14 Feb 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका द्वारा खर्च मांगने से परेशान हो युवक ने की थी आत्महत्या
परिजनों की शिकायत पर 11 महीने बाद युवती पर मामला दर्ज
विज्ञापन

आरोपी युवती की तलाश में जुटी थाना डिवीजन दो की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जनकपुरी के गणेश नगर इलाके में रहने वाले गगनदीप सिंह (22) ने अपनी प्रेमिका से परेशान होकर आत्महत्या की थी। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब गगनदीप के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस की ओर से शिकायत की 11 महीने तक जांच की गई। 11 महीने की लंबी जांच के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस ने उसकी प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। अब तो पुलिस को यह भी नहीं पता कि आरोपी युवती पीड़ित परिवार द्वारा बताए पते पर भी रहती है या नहीं। थाना डिवीजन दो की पुलिस ने मामले में गगनदीप के पिता अवतार सिंह की शिकायत पर जनकपुरी निवासी आसमां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।

जांच अधिकारी एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि गगनदीप सिंह के आसमा के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच करीब तीन साल तक रिलेशन रहे। इसी बीच आसमां ने खर्च को लेकर गगनदीप को परेशान करना शुरू कर दिया। इस कारण गगन काफी परेशान था। वह अपनी परेशानी घरवालों को बता नहीं सका। उसने 20 मार्च 2018 को अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई कर दी थी। जब परिजनों को आसमां की ओर से परेशान करने की बात पता चली तो उन्होंने 23 अप्रैल को इसकी शिकायत पुलिस को दी। एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि थाना डिवीजन दो के एसएचओ और एसीपी सेंट्रल की ओर से मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी आसमो पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed