फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रंजिश के चलते पहले गली में, फिर घर में घुस कर पीटा

रंजिश के चलते पहले गली में, फिर घर में घुस कर पीटा

Thu, 27 Dec 2018 10:43 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते पहले गली में, फिर घर में घुस कर पीटा
गाड़ी में ऊंची आवाज में गाने लगाने को लेकर दो दिन पहले हुई थी कहासुनी
विज्ञापन

तीन आरोपियों पर मामला दर्ज, आरोपियों को थाना सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गाड़ी में ऊंची आवाज में गाने लगाने को लेकर दो दिन पहले हुई कहासुनी के बाद गांव झांडे में तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने पहले व्यक्ति को गली में और फिर घर में घुसकर पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने एयरगन के बट मारने की भी कोशिश की। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में गांव झांडे निवासी सुखजिंदर सिंह उर्फ निक्का की शिकायत पर गुरदीप सिंह, निरपाल सिंह और दविंदर सिंह उर्फ शिंदर के खिलाफ मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

निक्का ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि 24 दिसंबर की रात को आरोपियों ने अपनी कार में ऊंची आवाज में गाने लगा रखे थे और कार उसके घर के सामने खड़ी हुई थी। उसने आरोपियों को कार कुछ आगे पीछे करने को बोल दिया। कहासुनी के बाद आरोपी वहां से चले गए। अगले दिन वह अपनी गली में टहल रहा था तो आरोपी शराब के नशे में वहां आए और आते ही गालियां देनी शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जब वह जान बचाकर घर पहुंचा तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने एयरगन का बट मारने की भी कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed