{"_id":"5b75aa7842c79244f852cb8f","slug":"41534438008-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद लुटेरों ने दफ्तर पर किया हमला, नकदी और मोबाइल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारबंद लुटेरों ने दफ्तर पर किया हमला, नकदी और मोबाइल लूटे
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारबंद लुटेरों का दफ्तर पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटे
आधा दर्जन हथियारबंद युवकों ने मंगलवार रात दिया वारदात को अंजाम
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने में जुटी है शिमलापुरी की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शिमलापुरी के जुझार नगर इलाके में छह हथियारबंद लुटेरों ने एक दफ्तर पर धावा बोल दिया। लुटेरों ने दफ्तर में बैठे दो लोगों पर हमला कर उनसे पांच हजार रुपये और दो मोबाइल फोन के साथ साथ अन्य सामान भी लूट लिया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पीड़ित युवकों ने इसकी शिकायत कंट्रोल रुम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में जुझार नगर के रहने वाले कुलविंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
कुलविंदर सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनका जुझार नगर में ही एक दफ्तर बनाया हुआ है। वह अपने साथी चंद्र प्रकाश के साथ मंगलवार की रात को वहां बैठा हुआ था। इसी दौरान आधा दर्जन के करीब युवक दफ्तर में घुस आए। उन्होंने अंदर घुसते ही दोनों से मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके बाद आरोपियों ने पिस्तौल और तेजधार हथियार की नोक पर दोनों की जेब से पांच हजार रुपये, पर्स, एटीएम कार्ड और दोनों के मोबाइल फोन लूट लिए। जब तक वह कुछ कर पाते सभी आरोपी अपने मोटरसाइकिलों पर सवार हो फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। उसके अलावा दोनों के मोबाइल के आईएमईआई नंबर लेकर जांच के लिए भेज दिए है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।