{"_id":"5b4634634f1c1b9d288b5d3f","slug":"41531327587-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक को सुंघाया नशीला पदार्थ, घर से फरार होते चौकीदार ने देख मचाया शोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालिक को सुंघाया नशीला पदार्थ, घर से फरार होते चौकीदार ने देख मचाया शोर
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से चोरी करके भाग रहे चोरों को लोगों ने धुना
-मकान मालिक और उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया वारदात को अंजाम
-घर से भागते समय चौकीदार ने देखा तो मचाया शोर
-चोरों से परेशान जनता ने पुलिस नहीं बुलाई, बोले खुद करेंगे फैसला
-तीन घंटे धुनाई करने के बाद पुलिस को दी सूचना, पुलिस तीसरे की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लक्ष्मी नगर इलाके में चोर गिरोह के सदस्यों ने घर में घुस कर सो रहे मालिक को नशीला पदार्थ सुंघा कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान मकान मालिक की पत्नी जब होश में आने लगी तो आरोपियों ने उसे भी नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह भी बेहोश हो गई। जब चोर गिरोह के सदस्य फरार होने लगे तो बाहर गली में आए चौकीदार ने उन्हें देख लिया। उसने शोर मचाया और उनका पीछा शुरू कर दिया। चौकीदार ने आरोपियों का पीछा करते हुए एक को काबू कर दिया। जबकि दो फरार हो गए। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने बाकी दोनों युवकों को पकड़ने के लिए आसपास की गलियां खंगाली। जहां दूसरा युवक भी लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने दोनों युवकों के हाथ-पांव बांध कर खूब धुनाई की। पकड़े गए दोनों युवक नाबालिग हैं। पहले लोगों ने पुलिस कोई सूचना नहीं दी। उनका कहना था कि कहीं पुलिस पकड़े हुए चोरों को छोड़ न दें। घटना के बाद 3 घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थाना हैबोवाल के अंधीन चौकी जगतपुरी की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ थाने ले गई। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने उसके तीसरे साथी के घर रेड की थी। मगर आरोपी फरार था। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
लक्ष्मी नगर इलाके में रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि गर्मी की वजह से वह बाहर चारपाई पर सोता है और उसकी पत्नी अंदर सो रही थी। देर रात को चोर गिरोह के सदस्य घर में घुसे और उसे व उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गए। चोर गिरोह के सदस्यों ने अंदर से 19 हजार रुपये और मोबाइल चुरा लिया। जब चोर गिरोह के सदस्य बाहर निकले तो उन्हें चौकीदार ने देख लिया। जिसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसी ने आरोपियों का पीछा किया और उनके एक साथी को काबू कर लिया। उसे कोई होश नहीं था। फिर लोगों ने उसके मुंह पर पानी डाल कर उसे होश में लाए। इलाके के लोगों का कहना था कि उनके इलाके में काफी समय से चोरी की वारदातें हो रही हैं। पुलिस की गश्त कम है। लोगों का कहना है कि इलाके में गश्त करवाई जाए। चौकी जगतपुरी के इंचार्ज एएसआई कपिल शर्मा ने बताया कि मकान मालिक को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। शिकायत दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
नशे के आदी हैं युवक
लोगों के पूछने पर पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह नशा करने के आदी है। पकड़े गए दो युवकों में से एक पीओपी लगाने का काम करता है, जबकि दूसरा दाल बाजार एक दुकान में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि वह तीनों फ्ल्यूड सुंघ कर नशा करते हैं। फ्ल्यूट लेने के बाद वह चोरियां करते है और चोरी के पैसे से वह नशा खरीदते हैं।
विज्ञापन
नशे के लिए छोटी उम्र में बने बड़े चोर, चार बार जा चुके हैं सुधार गृह
पकड़े गए चोरों में एक की उम्र सिर्फ 11 साल है, जबकि दूसरा 14 साल का है, तीसरा युवक 15 का है। तीनों ही नाबालिग है। जिस उम्र में पढ़ाई करनी थी, उस उम्र में नशे की लत लग गई। नशे की पूर्ति के लिए पैसे चाहिए थे। इसलिए छोटी ही उम्र में चोर बन गए। पुलिस के हत्थे भी चढ़े, सजा के लिए सुधार घर भेजा गया। लेकिन, सुधार नहीं हुआ। 11 वर्षीय किशोर पर चार चोरी के मामले है, जबकि 14 साल के किशोर पर दो। उनका तीसरा साथी जोकि भाग गया था, वह मुख्य सरगना है। पकड़े गए किशोरों ने बताया कि उक्त साथी ही उसे वारदात के बाद हिस्सा देता था। आज की चोरी के बाद भी तीसरा साथी सारा कैश और मोबाइल साथ ले गया था।