फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशापूर्ति के लिए टेक्सी चलाने के साथ शुरु कर दिया तस्करी का धंधा

नशापूर्ति के लिए टेक्सी चलाने के साथ शुरु कर दिया तस्करी का धंधा

Sat, 02 Jun 2018 10:00 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
नशापूर्ति के लिए टेक्सी चलाने के साथ शुरु कर दिया तस्करी का धंधा
नशापूर्ति के लिए ड्राइवरी के साथ शुरू की नशे की तस्करी
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से दस ग्राम हेरोइन हुई बरामद
लल्ला नाम के व्यक्ति से लेकर करता था हेरोइन सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नशे की आपूर्ति के लिए शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए एक टेक्सी ड्राइवर ने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरु कर दिया। आरोपी उस समय थाना सदर पुलिस के हाथ लग गया। जब वह किसी को हेरोइन सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गांव माणनवाल गेट के पास नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में वाल्मीकि कालोनी निवासी सिकंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जांच अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने माणकवाल गांव के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस पार्टी को देख आरोपी घबरा गया और पीछे मुड़ने लगा। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद कर ली। पुलिे हेरोइन का नशा करने के लिए आरोपी के पास पैसे नहीं होते थे तो उसने नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी किसी लल्ला नाम के व्यक्ति से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था। मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी लल्ला का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed