{"_id":"5c9cfbe6bdec2213f32f7c7f","slug":"31553791974-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी एक्सचेंजर को लूट कर फरार हो रहे लुटेरों ने पुलिस पर चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनी एक्सचेंजर को लूट कर फरार हो रहे लुटेरों ने पुलिस पर चलाई गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनी एक्सचेंजर को लूट कर फरार हो रहे लुटेरों ने पुलिस पर चलाई गोली
चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
सेखों एंड सेखों के मालिक पर हमला कर लूटे थे ढाई लाख नकद और एक हजार डॉलर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दुगरी इलाके में वीरवार की दोपहर को उस समय सनसनी फैल गई, जब हथियारबंद लुटेरों ने मनी एक्सचेंजर के दफ्तर में घुसकर उस पर कातिलाना हमला कर दिया। मनी एक्सचेंजर को बुरी तरह से घायल करने के बाद आरोपी वहां से ढाई लाख रुपये की नकदी और एक हजार डालर लेकर फरार हो गए। घायल मनी एक्सचेंजर परमिंदर सिंह सेखों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने आरोपियों का ट्रैप लगाकर उन्हें डेहलों के पास घेर लिया। लेकिन आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर ही फायर कर दिया। आरोपियों का पीछा कर रहे मुलाजिम बाल बाल बच गए। पुलिस ने इस मामले में चार लुटेरों को काबू कर लिया है। चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने थाना दुगरी में लूटपाट और डेहलों में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी हरभजन सिंह, गांव नत्थोवाल निवासी सुखविंदर सिंह, रायकोट निवासी रंजीत सिंह और जसविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि दुगरी रोड पर परमिंदर सिंह सेखों का सेखों एंड सेखों नाम से दफ्तर है। जहां पर मनी एक्सचेंज का काम होता है। वीरवार की दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने दफ्तर में अकेले बैठे हुए थे। इसी दौरान हथियारों से लैस होकर दो मोटरसाइकिल पर सवार हो चार लुटेरों दफ्तर में घुस आए। आते ही आरोपियों ने परमिंदर सिंह पर हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसके बाद वह ढाई लाख रुपये और एक हजार डॉलर लेकर फरार हो गए। घायलावस्था में परमिंदर का शोर सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।