फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अलमारी का लॉक ठीक करने आए दो आरोपी 4 लाख के गहने लेकर फरार

अलमारी का लॉक ठीक करने आए दो आरोपी 4 लाख के गहने लेकर फरार

Sat, 16 Feb 2019 10:30 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
अलमारी का लॉक ठीक करने आए दो आरोपी 4 लाख के गहने लेकर फरार
लॉक ठीक करने आए दो आरोपी 4 लाख के गहने लेकर फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-39 निवासी एक महिला को घर में अलमारी का ताला अज्ञात लोगों से ठीक करवाना उस समय मंहगा पड़ा। जब दो आरोपी ताला ठीक करने के नाम पर अलमारी से चार लाख रुपये के गहने के लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मोती नगर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

सेक्टर-39 निवासी रमनजीत कौर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 15 फरवरी के दिन वह और उसकी बहु हरलीन कौर घर में अकेली थी। इस दौरान गली में दो लोग आए। जोकि खराब ताले ठीक करने और चाबी बनाने का काम करते थे। उसने दोनों आरोपियों को उनकी अलमारी के खराब ताले को ठीक करने के लिए कहा। दोनों आरोपी इस बहाने से घर के अंदर आ गए। दोनों आरोपियों ने अलमारी का ताला ठीक कर दिया। आरोपियों ने उससे कहा कि उन्हें प्यास लगी है, पानी दे दो। वह पानी लेने के लिए रसोई घर में चली गई। जब वापस आकर देखा दोनों अज्ञात लोग वहा नहीं थे। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात आरोपी अलमारी में रखे लगभग 4 लाख रुपये के गहने चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed