फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फंदा लगा दी जान

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फंदा लगा दी जान

Fri, 05 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फंदा लगा दी जान
विवाहिता ने पंखे पर लगाया फंदा
विज्ञापन

लुधियाना। माडल टाऊन के मनोहर नगर इलाके में रहने वाली परमिंदर कौर (27) ने शुक्रवार की सुबह घर में ही संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब पति काम पर जाने के लिए नींद से जागा। वह फंदे से पत्नी को नीचे उतार कर पास के निजी अस्पताल ले गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद पोस्टमार्टम करा शव वारिसों के हवाले कर दिया है।

जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि परमिंदर कौर का पति सुखबीर सिंह सब्जी मंडी में काम करता है। वह रोजाना सुबह साढ़े चार बजे काम पर निकल जाता है। सुखबीर सुबह चार बजे नींद से जागा तो उसकी पत्नी बेड पर नहीं थी। उसने कमरे की लाइट जलाई तो पत्नी का शव लटक रहा था। वह से नीचे उतार कर अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई के मुताबिक परमिंदर कौर के परिजनों के बयान ले लिए गए है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed